मुंबई, 8 अक्टूबर। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। इस फिल्म की सफलता के चलते, ऋषभ ने हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की।
यह मुलाकात मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित की गई, जिसकी जानकारी ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की।
ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की, जिसमें वे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमें गर्मजोशी से स्वागत किया और हमारी फिल्म की सराहना की। जनसेवा सदन में आपसे मिलना हमारे लिए गर्व का क्षण था। 'कांतारा चैप्टर-1' और इसके भारत की आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक छवि को दर्शाने के लिए आपकी प्रशंसा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आपके समर्थन से हम प्रेरित हैं और हम भारत की समृद्ध संस्कृति की कहानियों को वैश्विक मंच पर लाने का प्रयास करते रहेंगे।"
फिल्म 'कांतारा चैप्टर-1' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है और इसे समीक्षकों से भी सराहना मिली है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और परंपराओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऋषभ शेट्टी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और फिल्म के सांस्कृतिक महत्व की सराहना की।
यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की हिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। ऋषभ ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है और इसे निर्देशित भी किया है, जबकि विजय किरगंडुर इसके निर्माता हैं। फिल्म में जयराम, राकेश पुजारी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
You may also like
पानी में पूल पार्टी करते दिखा जंगल का सबसे खूंखार शिकारी, Viral VIDEO देखकर आपको भी आ जाएगा मजा
13 छक्के, 10 चौके... 29 गेंदों में शतक, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने कहर मचाया, मिट्टी में मिला एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड
गरियाबंद पहुंचा दंतैल हाथी, लंबे समय से घूम रहा था गंगरेल क्षेत्र में
अंबिकापुर: रजत जयंती महोत्सव 2025, ग्राम करेसर में रोपे गए मिश्रित फलदार पौधे
बलरामपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुनीता ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी